Housing for All Department, Haryana Haryana Mukhyamantri Gramin Awas Yojana Short Details of Scheme Advt Notification |
Important Dates |
---|
- Starting Date : 13/08/2024
- Last Date : 30/09/2024 11:59 PM
- Plot Allotment Date : Available Soon
|
Application Fees |
---|
- For All Candidates : 0/- (No Fees)
|
Short Description |
---|
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 13 अगस्त 2024 को एक समारोह के दौरान ग्रामीण आवास योजना विस्तार पोर्टल लॉन्च किया गया। Haryana Mukhyamantri Gramin Awas के माध्यम से गरीब परिवारों को जिनके पास खुद के मकान नहीं है या जमीन नहीं है उन्हें गांव के अंदर 100 गज के प्लाट और महाग्राम के अंदर 50 गज के प्लाट दिए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्धन, बेसहारा नागरिकों को रहने के लिए आवास प्रदान करना है। ताकि बेसहारा लोगों को बिना छत के न रहना पड़े। इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वे किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपने स्वयं के घर का सपना साकार कर सकें और अपना जीवन यापन उच्च ढंग से कर सके।
|
Benefits Of Scheme |
---|
- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गांव में 100 गज और महा ग्राम में 50 गज के प्लाट दिए जाएंगे|
- जिन परिवारों के पास अपना घर नहीं है, वे इस योजना के जरिए अपना घर बना सकते हैं।
- बीपीएल परिवार, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस योजना के जरिए अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं।
|
Eligibility Details |
---|
- आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के फेमिली आईडी में परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदक ने पहले कभी भी केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया हो।
|
Important Document |
---|
|
How To Apply |
---|
- सबसे पहले मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना विस्तार पोर्टल पर जाएं, जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।
- अब अपना परिवार पहचान पत्र यानि फैमिली नंबर डालकर वेरीफाई करें।
- अब आपके परिवार आईडी से जुड़े नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी डालकर उसे वेरीफाई करें।
- अब आपके सामने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का फॉर्म आएगा।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें।
- इस तरह आप Haryana Mukhyamantri Gramin Awas Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
|